फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुख्य मंच पर जाने के लिए धक्कामुक्की, जिला अध्यक्ष के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
हाथरस : महेंद्र सिंह सोलंकी, गिनेश यादव, रामेश्वर पहलवान को मंच पर जाने से रोकते सुरक्षाकर्मी। सं? - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्रीड़ा स्थल में अखिलेश यादव की जनसभा से पूर्व मुख्य मंच पर जाने को लेकर सपा के पूर्व जिला महासचिव महेंद्र सिंह सोलंकी, गिनेश यादव व रामेश्वर यादव पहलवान को सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। इस दौरान कर्मियों से धक्कामुक्की भी हो गई। इससे आक्रोशित होकर उनके समर्थक अखिलेश यादव जिंदाबाद जिला अध्यक्ष जसवंत सिंह यादव मुर्दाबाद के नारे लगाने लगे।
वहीं, समाजवादी पार्टी में शामिल हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख हसायन पति सुमंत सिंह व पूर्व विधायक अमर सिंह यादव के छोटे पुत्र सतीश यादव को भी मंच पर जाने से रोका गया। इससे आक्रोशित होकर ये लोग अपने समर्थकों के साथ सभा स्थल से बाहर चले गए। हालांकि, इनका कहना था की मुख्य मंच पर जगह काफी कम है इसलिए उनसे छोटे मंच पर बैठने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि बड़े मंच के बराबर ही एक छोटा मंच बनाया गया था। इसी मंच से लोगों को मुख्य मंच पर बुलाने की घोषणा की जा रही थी। लेकिन जब उक्त लोग मुख्य मंच पर चढ़ने की तैयारी कर रहे थे तब उनको सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया। हालांकि, बाद में महेंद्र सिंह सोलंकी को मंच पर ससम्मान बुलाया गया। उन्होंने अखिलेश यादव का स्वागत भी किया। संवाद
विज्ञापन

भाजपा का झंडा लेकर सभा में पहुंचा बुजुर्ग
सिकंदराराऊ। पूर्व मुख्यमंत्री की सभा के दौरान उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक वृद्ध भाजपा का झंडा लेकर मैदान में प्रवेश करने लगा। हालांकि, बुजुर्ग को भीड़ ने वहीं पर रोक लिया और उसका झंडा छीन लिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उसकी पिटाई भी कर दी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें