फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : नगर पालिका में शुरू हुआ पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम

विज्ञापन
हाथरस : नगर पालिका परिसर में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम का फीता काटकर शुभारंभ करते नगर पालिकाध्यक्ष आश? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष आशीष शर्मा ने फीता काटकर किया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष ने बताया कि इस सिस्टम के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी सभी नगरवासियों को समय-समय पर मिलती रहेगी और कोई भी महत्वपूर्ण जानकारी नगरवासियों तक आसानी से पहुंचाई जा सकती हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने पीएएस के माध्यम से सभी नगर वासियों को संबोधित करते हुए कि कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से बचने से लिए भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करने और हाथों को बार-बार साबुन से धोने की सलाह दी। उन्हाेंने कहा कि इन उपायों को अपनाने से कोरोना का खतरा काफी हद तक खत्म हो जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी डॉ. विवेकानंद, प्रकाश निरीक्षक योगेश कुमार भारद्वाज, विद्यासागर शर्मा, गोपाल चतुर्वेदी, मनोज गौतम, सभासद प्रमोद शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें