फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉलेज बंद होने से पहले विद्यार्थियों ने मनाई होली

विज्ञापन
श्री बजरंग इंटर कॉलेज में होली खेलते बच्चे। - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला सलेम स्थित श्री बजरंग इंटर कॉलेज के छात्रों ने बृहस्पतिवार को कॉलेज बंद होने से पहले जमकर होली खेली। छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया।
बता दें कि कोरोना की वजह से कॉलेज दोबारा बंद हो रहा है। जिसको लेकर छात्रों ने बृहस्पतिवार को कॉलेज में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के साथ होली खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं को गुलाल लगाकर और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। कॉलेज प्रबंधक मनोज कुमार एवं संचालक जितेंद्र यादव ने सभी को होली की शुभकामनाएं भी दी। इस मौके पर अनार सिंह, राजेंद्र सिंह, रविंद्र गौतम, आरआर सिंह, प्रवेश कुमार, दिलीप यादव, बीडी मिश्रा, संध्या पुण्ढीर, ऊषा सिंह, ईशु यादव, कीर्ति सिंह आदि मौजूद थे।

श्री बजरंग इंटर कॉलेज में होली खेलती लड़कियां। - फोटो : SHAPHU

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें