फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पीटीएम से बढ़ाएंगे जिले में मतदान का प्रतिशत

विज्ञापन
विज्ञापन
घनश्याम सिंह
विज्ञापन

हाथरस। विधानसभा चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए चुनाव आयोग हरसंभव प्रयास कर रहा है। इसके लिए अब ऑनलाइन शिक्षक-अभिभावक बैठक (पीटीएम) का सहारा लिया जाएगा। इसमें अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई के साथ मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदान करने का संदेश भी दिया जाएगा।
जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में पिछले दिनों स्वीप कार्यक्रम के तहत विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, एआरपी एवं संकुल शिक्षकों की ऑनलाइन बैठक में भी मतदान के लिए बार-बार जागरूक करने की बात कही जा रही है। रंगोली, पोस्टर और पोस्टकार्ड प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का भी आयोजन हो रहा है। इस कड़ी में अब अभिभावक-शिक्षक गोष्ठी (पीटीएम) का भी ऑनलाइन आयोजन होगा। इसमें 20 हजार से अधिक अभिभावक व अन्य लोगों जोड़े जाने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन

ऐसे होगा लाइव पीटीएम का आयोजन
हाथरस। शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी (पीटीएम) का आयोजन जिला स्तर से उपलब्ध कराए गए लिंक के माध्यम से जूम एप पर कराना होगा। विद्यालय से एक शिक्षक जूम एप लिंक के माध्यम से यदि संभव हो तो लैपटॉप या फिर अपने फोन से लाइव स्ट्रीमिंग (सीधा प्रसारण ) करेगा। शिक्षकों द्वारा सभी अभिभावकों को आगामी 20 फरवरी को अनिवार्य रूप से मतदान में प्रतिभाग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। बैठक में अध्यापकों द्वारा चुनाव आयोग की तरफ से जारी निर्देशों और सुविधाओं एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी भी दी जाएगी। संवाद
ऑनलाइन बैठक में इन बातों की दी जाएगी जानकारी
-सभी मतदाताओं को निर्भीक होकर मतदान की प्रक्रिया में प्रतिभाग करना है।
-किसी मतदाता को कोई व्यक्ति डरा-धमकाकर किसी प्रत्याशी/दल विशेष के पक्ष में मतदान करने के लिए या फिर मतदान से विरत रहने के लिये बाध्य करता है तो ऐसी स्थिति में किसी भी सरकारी कार्यालय या पुलिस को सूचना दें।
-बिना किसी लालच के मतदान में प्रतिभाग करना है। कोई प्रत्याशी अथवा दल लालच देकर मतदान को प्रभावित करता है तो उसकी सूचना तत्काल अधिकारियों व पुलिस को दें।
-मतदान से पूर्व बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता पर्ची उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मतदाता को उसके बूथ एवं वोटर क्रमांक की जानकारी प्राप्त होगी।
-शिक्षक ऑनलाइन अथवा बीएलओ के माध्यम से यह जानकारी मतदाता को उपलब्ध कराएगा।
- मतदान के दिन 20 फरवरी को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक होगा। मतदाता अपनी सुविधानुसार मतदान केंद्र पर जाकर अपने मत का प्रयोग कर सकता है।
लोकसभा चुनाव में 61.02, विधानसभा चुनाव में 63.08 प्रतिशत हुआ था मतदान
हाथरस। वर्ष 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बहुत ही कम था। लोकसभा चुनाव में 61.02 प्रतिशत के ही अंदर रहा था। इसी प्रकार विधानसभा चुनाव में 63.08 फीसदी मतदान हुआ था। इसमें सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में 61.65, सादाबाद में 65.7 और हाथरस में 61.89 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार ऐसा न हो, इसके लिए डीएम की ओर से जागरूकता कार्यक्रम के साथ ऑनलाइन शिक्षक-अभिभावक (पीटीएम) कराए जाने का निर्णय लिया गया है। संवाद
विज्ञापन

जिलाधिकारी के निर्देश पर ऑनलाइन शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी का आयोजन स्वीप कार्यक्रम के तहत कराया जाएगा। इसके लिए जिला स्तर से लिंक उपलब्ध कराया जाएगा। ऑनलाइन पीटीएम जूम एप के माध्यम से होगी, जिसमें अभिभावकों को मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।
-शाहीन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें