फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : समर्पण दिवस के रूप में मनाई जाएगी पं.दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि

विज्ञापन
हाथरस : वर्चुअल बैठक में भाग लेते भाजपा नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शनिवार को भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी की अध्यक्षता में एक वर्चुअल मीटिंग का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, नगर प्रभारी आचार्य महेंद्र सिंह रहे।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यालय से आए हुए पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में पार्टी पदाधिकारियों सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों को अवगत कराया। जिसमें 11 फरवरी को पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि के अवसर पर हर बूथ पर समर्पण दिवस का आयोजन होगा। इस बार समर्पण दिवस में किसी भी प्रकार की कोई भी राशि नहीं ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

समर्पण दिवस के रूप में स्वच्छता अभियान, गरीबों को कंबल वितरण, मरीजों को फल वितरण, समाज सेवा जैसे कार्य होंगे। दूसरा कार्यक्रम केंद्र सरकार द्वारा जारी किए गए बजट के लिए पीएम को अभिवादन पत्र भेजा जाएगा। प्रभारी आचार्य महेंद्र सिंह ने बताया सभी व्यापारिक संगठन, व्यापार मंडल आदि से सामाजिक संगठन, छात्र संगठन महिला संगठन आदि से उनके विचारों को लेकर अभिवादन पत्र के रूप में भाजपा नगर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी को सौंपेंगे। वर्चुअल बैठक में कृष्ण मुरारी वार्ष्णेय, दिनेश माहौर, बबिता वर्मा, सुरेश चौधरी ,गोपाल वार्ष्णेय, अशोक गोला, दिनेश शर्मा, लीलावती पुंडीर, अखिलेश गुप्ता, जिला मंत्री संध्या आर्य, डॉ लक्ष्मी नारायण कश्यप, अर्जुन गुप्ता आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें