फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 17 बच्चों के लालन-पालन की जिम्मेदारी संभालेगा प्रोबेशन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशांत भारती
विज्ञापन

हाथरस। कोरोना संक्रमण से हुई मौतों में सर्वे के दौरान जिले में एक अनाथ बच्चा व 16 बच्चे ऐसे पाए गए हैं, जिनके माता या पिता में से एक की मौत हो चुकी है। अब इन बच्चों को उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के लाभ दिया जाएगा। इन बच्चों के लालन-पालन की पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की ओर से ली जाएगी।
उल्लेखनीय है कि शासन स्तर से कोरोना संक्रमण से हुई मौतों के मामलों में परिवार की आर्थिक स्थिति और मृतक मुखिया की मौत के बाद परिवार में बच्चों की देखभाल, आर्थिक स्थिति और उनके रहन-सहन का सर्वे कराने के निर्देश दिए गए थे। प्रोबेशन विभाग की ओर से जिले में कोरोना से हुई मौतों को पूरा रिकॉर्ड एकत्रित कर लिया गया। इस रिकॉर्ड के अनुसार सर्वे किया गया। जिले में अब तक कोरोना संक्रमण से दो दर्जन से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं।
विज्ञापन

वहीं शासन स्तर से फोस्टर केयर योजना के तहत बच्चों की देखभाल के लिए दो हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाते हैं। सर्वे में ऐसे बच्चों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा, जो बच्चे अनाथ हो गए हैं। उनको पालने के लिए उनके अभिभावकों यह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। अब उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना शुरु की गई है। इस योजना के तहत सर्वे के दौरान सामने आई स्थिति के तहत 17 बच्चों की देखभाल व आर्थिक मदद मुहैया कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन

एनसीपीसीआर बाल स्वराज डेटा
कुल बच्चे : 17
कुल निराश्रित (अनाथ): 1
कुल एकल बच्चे : 16
सर्वे के दौरान सामने आए बच्चों के जीवन-यापन के लिए जल्द ही संबंधित योजना से लाभ दिया दिलाया जाएगा। अनाथ बच्चे की विभाग की ओर से पूरी देखभाल की जाएगी।
-डीके सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें