फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बच्चों की पढ़ाई में मदद करेंगे प्रेरणा व साथी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई में मदद के लिए अब प्रधानाध्यापक प्रेरणा और साथी चुनेंगे। कोरोना संक्रमण के कारण बंद चल रहे विभागीय स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई सुचारु रखने के लिए शासन ने ई-पाठशाला की शृंखला में प्रेरणा और साथी की कड़ी को भी जोड़ा है।
ई-पाठशाला, प्रधानाध्यापक की मदद से ‘प्रेरणा साथी’ का चयन किया जाएगा। यह परिषदीय स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई की तैयारी में मदद करेंगे। ई- पाठशाला हर रविवार सुबह 10 बजे से शुरू होगी। इस दौरान व्हाट्सएप के जरिये छात्रों को कुछ शिक्षण सामग्री भी भेजी जाएगी। ई- पाठशाला में होम वर्क के लिए वीडियो या फोटो बच्चों को भेजनी होगी। ई-पाठशाला को सफल बनाने के लिए ‘प्रेरणा साथी’ बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘प्रेरणा साथी’ उन्हीं लोगों को बनाया जाएगा, जिनके पास स्मार्ट फोन होगा और वह अपने आसपास के बच्चों को शिक्षण सामग्री व्हाट्सएप के जरिए उपलब्ध कराने में रुचि लेंगे। बीएसए ऋचा गुप्ता ने बताया कि प्रेरणा साथी का विद्यालय के प्रधानाध्यापक चयन करेंगे। प्रेरणा साथी बच्चों के आसपास रहने वाले और स्मार्ट फोन चलाने वाले लोगों को चुना जाएगा। इससे बच्चों की पढ़ाई को सुचारु रखा जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें