फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सफाई, खाने-पीने और स्वास्थ्य परीक्षण को लेकर ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश सुनील कुमार सिंह प्रथम के निर्देशानुसार राजकीय महिला शरणालय और बाल सुधार गृह मथुरा का ऑनलाइन निरीक्षण विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) प्रतिभा सक्सेना ने किया।
विशेष न्यायाधीश ने राजकीय महिला शरणालय की अधीक्षिका से महिला संवासनियों के स्वास्थ्य, खाने-पीने और स्वच्छता की जांच आदि के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। न्यायाधीश ने जनपद हाथरस से संबंधित संवासिनियों से ऑनलाइन वार्ता की और उनके हाल-चाल जाने।
विज्ञापन

अधीक्षिका को निर्देश दिए कि उच्च न्यायालय, केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन किया जाना सुनिश्चित करें और संवासिनियों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराएं। विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो अधिनियम) प्रतिभा सक्सेना द्वारा राजकीय बाल सुधार गृह मथुरा का भी ऑनलाइन निरीक्षण किया। प्रभारी अधीक्षक से उपस्थित कर्मचारियों के संबंध में जानकारी ली।
प्रभारी अधीक्षक ने बताया कि आज सभी कर्मचारी कोविड-19 वैक्सीन लगवाने के लिए जिला चिकित्सालय मथुरा गए हैं। प्रभारी अधीक्षक से बाल सुधार गृह की सफाई रखने, किशोरों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली गई। जनपद हाथरस से संबंधित किशोरों के संबंध में विवरण तलब किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी अधीक्षक को निर्देश दिए गए कि यदि किसी किशोर को विधिक सहायता की आवश्यकता हो तो वह अपना आवेदन पत्र देकर जिला विधिक सेवा प्राप्त कर सकता है। न्यायाधीश ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सभी मास्क का प्रयोग करें और सैनिटाइजर व साबुन से बार-बार हाथ साफ करते रहें। आपस में एक-दूसरे से सामाजिक दूरी रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें