फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मथुरा-बरेली बाईपास के निर्माण के लिए शुरू होगी भूमि खरीदने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा-बरेली बाईपास को बनाए जाने के लिए जिले में भूमि खरीद फरोख्त की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में प्रथम चरण में नगला गोपी से मेंडू तक किसानों की जमीन खरीदी जाएगी। यहां मथुरा बरेली बाईपास का 62 किलोमीटर को टुकड़ा रहेगा। इसमें काफी गांव आ रहे हैं। प्रशासन की ओर से 3ए की कार्यवाही पूरी कर ली गई है।
मथुरा से बरेली तक बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण कार्य में जिले के करीब 8 दर्जन से अधिक गांव आ रहे हैं। इन गांवों में से होकर गुजरने वाले बाईपास में किसानों की आने वाली भूमि की जल्द ही खरीद फरोख्त शुरू की जाएगी। एनएच की ओर से भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी गई है। वहीं प्रशासन की ओर से 3 ए की कार्यवाही पूरी कर ली गई है। जिले में बाईपास का 62 किलोमीटर का आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम चरण में 32 किलोमीटर के हिस्से की भूमि की खरीद फरोख्त की जाएगी। इसमें नगला गोपी से लेकर मेंडू तक की भूमि को खरीदा जाएगा। किसानों को मुआवजा दिए जाने के बाद कब्जे की कार्यवाही पूरी की जाएगी। बाईपास 45 मीटर चौड़ा बनाया जा रहा है। इसके बनने के बाद जाम से छुटकारा मिलेगा। दूसरे चरण में शेष हिस्से की जमीन खरीदी जाएगी। एडीएम जेपी सिंह ने बताया कि प्रथम चरण में नगला गोपी से मेंडू तक बाईपास में आने वाली भूमि का किसानों को मुआवजा देकर कब्जा लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें