फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बदहाल रोडवेज बसों को दुरुस्त करने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज बसों में हर रोज सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की बात है। अब उन्हें बस में सफर के दौरान धक्का नहीं लगना पड़ेगा। रोडवेज कार्यशाला में टायर, बैटरी, सेल्फ और इंजन संबंधी सामान आना शुरू हो गया है। कर्मी बसों को दुरुस्त करने में जुटे हैं।
उल्लेखनीय है कि डिपो में करीब एक साल से बैटरी, सेल्फ और अन्य सामान की कमी चल रही थी। इस कारण बसें आए-दिन बीच रास्ते में खड़ी हो जाती थीं। साथ ही बैटरी की खराबी के चलते चालकों को बसों को स्टॉपेज पर चालू खड़ा करके रखना पड़ता था। इस कारण डीजल भी अधिक खर्च होता था। रक्षाबंधन पर भी धक्का परेड बसों में सफर के दौरान यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पितृपक्ष में निगम स्तर से बसों को दुरुस्त करने की तैयारी शुरू हो गई है। हाथरस डिपो की कार्यशाला में रीजन स्तर से जोड़ी के हिसाब से बैटरी, सेल्फ, टायर व इंजन के पार्ट्स का आना शुरू हो गया है। फोरमैन धर्मवीर का कहना है कि बैटरी, सेल्फ और इंजन से संबंधित सभी सामान मिल गया है। बसों को दुरुस्त कराया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें