हाथरस: हाथरस जंक्शन स्टेशन पर डीआरएम के आने का इंतजार करते रेलवे अधिकारी व कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर बिना रुके डीआरएम टूंडला को रवाना हो गए। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों डीआरएम का हाथरस जंक्शन पर आना तय हुआ था। अचानक रेलवे कर्मियों के पास डीआरएम का कार्यक्रम निरस्त होने का संदेश आया तो कर्मियों ने राहत की सांस ली, फिर रविवार को हाथरस जंक्शन स्टेशन पर डीआरएम के आगमन की जानकारी रेलवे प्रशासन को मिली।
इसके साथ रेलवे अधिकारी साफ सफाई आदि कामों को पूरा कराने में जुट गए। सुबह से कर्मी ड्रेस कोड में नजर आए। दोपहर को दो बजकर 52 मिनट पर डीआरएम अमिताभ कुमार की स्पेशल ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन से होते हुए टूंडला के लिए निकल गई। वह हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर नहीं रुके। डीआरएम के वहां से जाने के बाद कर्मियों ने राहत की सांस ली।