फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एमजी पॉलीटेक्निक में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियां शुरू

विज्ञापन
हाथरस : एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए कराई जा रही बैरिकेडिंग। सं? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में तीसरे चरण में होने वाले मतदान के लिए जिला प्रशासन की ओर से तैयारियों का खाका खींचना शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर बैरिकेडिंग व अन्य व्यवस्थाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। पार्टियों की रवानगी के लिए विधानसभा क्षेत्र वार अलग-अलग टेबल लगवाने के लिए बैरिकेडिंग कराई जा रही है। पूरे परिसर में इंटरनेट की कनेक्टिविटी व सीसीटीवी कैमरे की भी व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिले में तीसरे चरण में 20 फरवरी को मतदान होना है। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां एमजी पॉलीटेक्निक परिसर से रवाना होंगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को मूर्त रूप देना शुरू कर दिया गया है। समय-समय पर अधिकारी भी यहां चल रहीं तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें