फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीमा के मुकाबले प्रदीप उर्फ गुड्डू लड़ेंगे चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम तय होने के बाद सियासी हलचल और तेज हो गई है। सीमा उपाध्याय जहां भाजपा से चुनाव लड़ेंगी तो वहीं प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी भी इस चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद के लिए ताल ठोंकेगे। प्रदीप चौधरी को रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने चुनाव लड़ने के लिए हरी झंडी दे दी है। सपा पहले ही प्रदीप चौधरी को समर्थन देने का ऐलान कर चुकी है। वहीं दोनो खेमे खुद के पास बहुमत होने का दावा कर रहे हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने कार्यक्रम तय कर दिया है। ऐसे में सियासी हलचलें भी तेज हो गई हैं। जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतने के बाद ही सीमा उपाध्याय का अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़ना तय माना जा रहा था। सीमा ने अपनी जीत की राह आसान करने के लिए पिछले दिनों भाजपा का दामन भी थामा और भाजपा ने उनको अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार भी बनाया। सीमा के मुकाबले सबसे ज्यादा चर्चाएं रालोद के कद्दावर नेता प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी की चल रही थीं। गुड्डू व उनकी पत्नी दोनों ही इस बार जिला पंचायत सदस्य चुने गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि गुड्डू चौधरी ने शुरू में अपने पत्ते नहीं खोले थे और उनका कहना था कि रालोद मुखिया जयंत चौधरी से निर्देश मिलने के बाद ही वह यह तय करेंगे कि चुनाव लड़ना है या नहीं, लेकिन अब रालोद मुखिया जयंत चौधरी ने उन्हें चुनाव लड़ने की हरी झंडी दे दी है। साथ ही सपा भी उन्हें शुरू से समर्थन कर रही है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि मुकाबला सीमा और गुड्डू की बीच में ही होगा। सीमा उपाध्याय और उनके पति पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय काफी समय से इस चुनाव के लिए तैयारी कर रहे हैं। वहीं अब गुड्डू चौधरी व उनके समर्थकों ने भी इसकी तैयारी शुरू कर दी है। दोनो खेमे अपने-अपने पास बहुमत होने का दावा कर रहे हैं।
सीमा उपाध्याय का दावा कि 18 सदस्य हमारे साथ, हम जीतेंगे
हाथरस। सीमा उपाध्याय के खेमे का दावा है कि जिला पंचायत के 24 में से 18 सदस्यों का समर्थन उनके पास है। इस खेमे का दावा है कि करीब दर्जन भर सदस्य इस समय रामवीर उपाध्याय के आगरा स्थित निवास पर मौजूद हैं। यह सभी अपनी सहमति से ही वहां गए हैं। कुछ और सदस्य भी अगले एक-दो दिन में वहां पहुंच जाएंगे। सीमा उपाध्याय का कहना है कि 24 में से 18 सदस्य उनके साथ हैं और वोट देते समय इनकी संख्या बढ़ भी सकती है। इस चुनाव में पार्टी के सहयोग से उनकी जीत निश्चित है।
गुड्डू बोले कि बहुमत हमारे साथ, हमारी होगी जीत
हाथरस। रालोद नेता प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू चौधरी का कहना है कि रालोद मुखिया जयंत चौधरी का निर्देश मिल गया है और वह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडे़ंगे। सपा का समर्थन भी उन्हें हासिल है। उनके समर्थन में 15 से 18 सदस्य हैं। बहुमत उनके पास है। चुनाव में उनकी जीत होगी।
सदस्यों की घेराबंदी शुरू, दोनों खेमे सक्रिय
हाथरस। अध्यक्ष पद का चुनाव कार्यक्रम तय होने से पहले ही रामवीर उपाध्याय खेमे ने काफी तैयारी कर ली थी। खुद सीमा के समर्थन में उनके पति रामवीर उपाध्याय ने इसके लिए काफी पहले से गोटियां बिछानी शुरू कर दी थीं। सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया था। इस खेमे का दावा है कि उनके आगरा स्थित आवास पर इस समय दर्जन भर मौजूद हैं। कुछ और सदस्य वहां पहुंच जाएंगे। इधर, प्रदीप चौधरी खेमे ने भी सदस्यों से संपर्क करना शुरू कर दिया है। सपा, रालोद के नेता मिलकर इस पर काम कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो सदस्यों की घेराबंदी शुरू हो गई है। हालांकि एक खेमा इसमें अभी तक आगे है। जीत के लिए हर फार्मूले का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन

दलगत न होकर रामवीर खेमे व उनके विरोधियों के बीच होगा यह चुनाव
हाथरस। हाथरस जिला पंचायत के 24 वार्ड में से 10 पर निर्दलीय जीते थे। पांच पर भाजपा समर्थित विजयी हुए थे। दो पर बसपा समर्थित, चार पर सपा समर्थित व तीन पर रालोद समर्थित उम्मीदवारों ने चुनाव जीता था। खुद सीमा उपाध्याय निर्दलीय जीती थीं, लेकिन बाद में भाजपा में शामिल हो गई थीं। यह चुनाव किसी पार्टी के चिन्ह पर नहीं लड़ा गया था। ऐसे में समर्थित उम्मीदवारों को यह खतरा नहीं रहता कि वह दल भी बदल लें तो उनकी सदस्यता चली जाएगी। ऐसे में निर्दलीय ही यह तय करेंगे कि कौन चुनाव जीतेगा। वहीं हर बार जिला पंचायत का चुनाव किसी दल का न होकर यहां रामवीर व उनके विरोधियों के बीच ही होता है। इस बार भी यही हो रहा है। रामवीर खेमा एक तरफ है तो उनका विरोधी खेमा एकजुट हो गया है। ऐसे में चुनाव रामवीर व उनके विरोधी खेमे के बीच होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें