फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: धूमधाम के साथ निकली प्रभु श्रीराम की बरात, हुआ स्वागत

विज्ञापन
हाथरस: शहर में निकली मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात में शामिल चारों भाइयों के स्वरूप। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
धूमधाम के साथ निकली प्रभु श्रीराम की बरात, स्वागत
विज्ञापन

मिथिला पद्धति से हुआ विवाह, रामदरबार में सजी जनकपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। सीताराम विवाह पंचमी के मौके पर रविवार को शहर के हनुमान गली स्थित बड़े हनुमान जी मंदिर से गाजबाजे के साथ रामबरात निकाली गई। बारात का शहर में कई जगह आरती उताकर पुष्पवर्षा कर स्वाग किया गया। बरात का तालाब चौराहा स्थित राम दरबार मंदिर जनकपुरी पहुंचने पर जोशीला स्वागत किया गया।
शाम पांच बजे हनुमान गली स्थित श्रीराम दरबार मंदिर निकली। बारात चक्की बाजार, नयागंज चौराहा, मोती बाजार, पत्थर बाजार, सराफा, लोहट बाजार, रूई की मंडी, नजिहाई बाजार होते हुए हुए बारात तालाब चौराह जकनपुरी पहुंची। जहां पर मनोज बूटिया सहित सैकड़ों मिथला वासियों ने राम बारात का स्वागत सत्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही भोजन प्रसादी के बाद भगवान सीताराम के रूप में दो दोड़े दांपत्य-सूत्र बंधन में बंधे। इस मौके पर कई उपहार दिए गए। कार्यक्रम में पं. भोलाशंकर, राकेश बूटिया, जितेंद्र स्वरूप शर्मा, राकेश पाठक, अवध बिहारी अग्रवाल, श्याम गोयल, त्रिलोकीनाथ अग्रवाल, बालगोविंद अग्रवाल, विजय गोयल, सीताराम अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, राकेश वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें