सादाबाद इंटर कॉलेज में बने बूथ पर व्हील चेयर से वोट डालने आई 105 साल की बुर्जुग महिला। संवाद
- फोटो : SADABAD
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद प्रशासन ने दिव्यांग और 80 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं का मतदान घर पर नहीं करवाया। जिसके कारण उन्हें रविवार को बूथ तक आना पड़ा। विधानसभा क्षेत्र में 100-107 वर्ष तक की बुजुर्ग महिलाएं भी मतदान के लिए बूथों पर पहुंचीं।
मोहल्ला व्यापारियान निवासी 107 वर्षीय मुख्त्यारी बेगम मतदान करने के लिए सादाबाद इंटर कॉलेज में बने बूथ पर पहुंची। परिजनों ने बताया कि उनके घर कोई मतदान कराने के लिए नहीं आया। इसी बूथ पर मतदान करने के लिए पहुंची मोहल्ला तकिया घूरा सादाबाद निवासी 105 वर्षीय हाजिरा बेगम ने मतदान किया।
इनके परिजनों ने बताया कि उनके घर पर भी मतदान कराने के लिए कोई नहीं आया। गांव कजरौठी स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर स्थित मतदान केंद्र पर पैरों से दिव्यांग अनिल ने भी मतदान किया। वासुदेव विद्या मंदिर में बने बूथ पर सुभाष गली निवासी पैरों से दिव्यांग रोहित मित्तल ने भी मतदान किया।
रोहित ने बताया कि घर पर कोई भी मतदान कराने नहीं आया। अन्य कई दिव्यांग लोगों ने बताया कि उनके घर पर भी कोई वोट डलवाने नहीं आया। इसलिए उन्हें रविवार को मतदान के लिए आने पड़ा।