फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाथरस डिपो के बेड़े में शामिल होंगी प्रदूषण रहित बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो के बेड़े में जल्द ही बीएस 06 इंजन की बसें जल्द शामिल होने की उम्मीद है। इन बसों के आने से प्रदूषण पर लगाम लगेगी। निगम स्तर पर बसों की खरीद शुरू हो गई है। डिपो की पुरानी बसों की विदाई होगी। इससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि हाथरस डिपो में वर्तमान में 77 बसें हैं, जिसमें एक दर्जन के करीब पुरानी बसें है, जो किलोमीटर पूर करने के साथ कुछ बसें अवधि भी पूरी कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रदेशभर में बसों की हालत सही नहीं है। इस कारण निगम को नुकसान हो रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए निगम स्तर पर बीएस सिक्स बसों खरीद शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले चरण में 150 बसों के चेसिस कानपुर कार्यशाला में पहुंचने शुरू हो गए हैं। बसों की बॉडी तैयार होने के बाद क्षेत्रवार इनका वितरण किया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि हाथरस डिपो के बड़े में भी नई बसें शामिल होंगी। डिपो की कई बसों की हालत काफी खराब है। उन्हें नीलामी की प्रक्रिया पूरा करते हुए कार्यशाला भेजा जाएगा। नई बसों की खरीद शुरू होने की डिपो स्तर पर चर्चाएं तेज हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें