फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चंदैया और कोकना खुर्द में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए हुआ मतदान

विज्ञापन
हाथरस : सहपऊ ब्लॉक के गांव कोकना खुर्द में मतदान करने जातीं महिलाएं। संवाद - फोटो : SHAPHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा घोषित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को ग्राम पंचायत चंदैया में प्रधान पद के लिए शांतिपूर्वक मतदान हुआ। मतदान के लिए दो बूथ नगला काशी एवं चंदैया के प्राथमिक विद्यालय में बनाए गए थे।
इस चुनाव के लिए तीन प्रत्याशी दीपेश, कल्याण सिंह व बेनामी चुनाव मैदान में थे। कुल 1338 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। निर्धारित समय तक 1024 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें से नगला काशी बूथ पर 495 और चंदैया बूथ पर शाम पांच बजे तक 529 मत डाले गए। शांति व्यवस्था के लिए कोतवाली सासनी एवं हाथरस जंक्शन का पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तहसीलदार सुनील कुमार बूथों पर मौजूद रहे। एसडीएम अंजलि गंगवार ने भी बूथों का निरीक्षण किया। निर्धारित समय के बाद मतपेटिकाओं को ब्लॉक सभागार में बने स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखा गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल तैनात है। मंगलवार की सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। संवाद
कोंकना खुर्द में प्रधानी के लिए पड़े 81.75 फीसदी वोट
क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोंकना खुर्द में प्रधान पद का उपचुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण माहौल में निपट गया। प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद रहे। अधिकारी लगातार बूथों का भ्रमण कर मतदान और शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन

दोपहर को जिलाधिकारी रमेश रंजन और पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में इस चुनाव के लिए दो बूथ बनाए गए थे। गांव में वोटरों की कुल संख्या 855 थी। इनमें से 699 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या एक पर कुल 564 मतदाताओं ने वोट डाले। 228 महिलाओं और 336 पुरुष मतदाताओं ने वोट डाले। बूथ संख्या दो पर कुल 137 वोट डाले गए। इनमें 59 महिलाएं एवं 76 पुरुष शामिल हैं। शाम पांच बजे तक दोनों बूथों पर 81.75 प्रतिशत मतदान हुआ। शाम को साढ़े पांच बजे ब्लॉक कार्यालय में पहुंचकर पीठासीन अधिकारियों ने मतपेटिकाएं जमा कराईं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम विपन कुमार शिवहरे ने बताया कि मंगलवार की सुबह प्रधान पद के मतों की गिनती शुरू होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें