फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत चुनाव का मतदान आज, बूथों पर पहुंचीं 1636 पोलिंग पार्टियां

विज्ञापन
हाथरस : एमजी पॉलिटेक्निक से रवाना होतीं पोलिंग पार्टी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के लिए जिले में बृहस्पतिवार को मतदान होगा। बुधवार की शाम तक कड़ी सुरक्षा के बीच सभी पोलिंग पार्टियां मतदान सामग्री और मतपेटिकाओं के साथ बूथों पर पहुंचा दी गईं। विकास खंड मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों की बूथों पर रवानगी कराई गई। देर शाम तक 1636 पोलिंग पार्टियों ने बूथों पर पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया। देर शाम तक सभी जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने की रिपोर्ट जिले के अधिकारियों को दे दी।
हाथरस विकास खंड के बूथों पर पोलिंग पार्टियों की रवानगी एमजी पॉलीटेकिभनक से कराई गई। यहां सुबह से ही मतदान कर्मचारियों की गहमागहमी नजर आई। बुधवार की सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारी व कर्मचारी अपने अपने कार्यों में जुट गए। जिले भर के सभी ब्लॉक मुख्यालयों से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने के लिए बुधवार की सुबह आठ बजे से ही पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री वितरित करना शुरू कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमजी पॉलीटेक्निक परिसर में प्रशासन की ओर से 10 टेबल लगाई गई थीं। यहां से मतदान कार्मिक मतदान सामग्री और अपनी ड्यूटी पर्चियां प्राप्त कर रहे थे। हेल्प डेस्क से मतदान कार्मिक अपनी ड्यूटी के बारे में जानकारी करने में जुटे रहे। यहां हाथरस क्षेत्र के 226 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को दोपहर तीन बजे तक रवाना कर दिया गया। देर शाम तक सभी पोलिंग पार्टियों के बूथों पर पहुंचने की रिपोर्ट सेक्टर मजिस्ट्रेटों द्वारा उच्चाधिकारियों को दे दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें