न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के मोहल्ला नाई का नगला में शुक्रवार की शाम को एक सटोरिये को पकड़ने के लिए गए पुलिसकर्मी खुद घिर गए। बाद में यह जैसे-तैसे वहां से निकलकर आए। कोतवाली निरीक्षक ने इस तरह की किसी भी घटना से अनभिज्ञता जताई है।
शहर के मोहल्ला नाई का नगला में एक सटोरिये को पकड़ने के लिए पुलिसकर्मियों ने शुक्रवार की शाम को दबिश दी। यह पुलिसकर्मी सादा वेश में थे। बताते हैं कि इस दौरान टीम को खासे विरोध का सामना करना पड़ा। यह सटोरिया तो इनके के हाथ नहीं आया, लेकिन इन पुलिसकर्मियों को वहां लोगों ने घेर लिया और हंगामा भी खड़ा हो गया।
जैसे-तैसे यह पुलिसकर्मी वहां से बचकर निकलकर आए। इसे लेकर शहर में भी खासी चर्चाएं रहीं। चर्चा थी कि यह पुलिसकर्मी एसओजी की टीम के थे। कोतवाली निरीक्षक सदर जगदीशचंद्र ने घटना से अनभिज्ञता जताई है। उनका कहना है कि उन पर इस तरह की कोई शिकायत नहीं आई।