फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हॉट स्पॉट इलाकों में पुलिस ने संभाली कमान, गलियां हुईं वीरान

विज्ञापन
सादाबाद: कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हॉट स्पॉट में पसरा सन्नाटा। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हॉट स्पॉट इलाकों में तीसरे दिन भी सन्नाटा पसरा रहा। इन इलाकों में दिनभर पुलिस का पहरा रहा। कोतवाल डीके सिसौदिया और एसआई डिप्टी सिंह, एसआई रामगोपाल यादव ने भी कई हॉट स्पॉट पर पहुंचकर वहां का हाल जाना और लोगों से घरों में रहने का आह्वान किया।
गौरतलब हो कि नगर की सुभाष गली, नदी वाली गली, तहसील रोड, मुख्य बाजार के अलावा कस्बा कोठी द्वार, मौ. पोखर वाला, भूत हवेली मौहल्ला आदि हॉट स्पॉट घोषित किए गए हैं। इन हॉट स्पॉट इलाकों में कई जगह बेरीकेडिंग कर रास्तों को बंद कर दिया गया है, जिससे कि लोगों का आवागमन न हो सके। लोग अपने घरों में ही सुरक्षित रहें। प्रशासन ने इन इलाकों के लिए होम डिलीवरी की सुविधा भी शुरू की है।
विज्ञापन

सुबह जरूर इन इलाकों में लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन पुलिस कर्मियों के पहुंचने के बाद इन हॉट स्पॉट इलाकों में सन्नाटा पसर गया। देर शाम तक हॉट स्पॉट इलाकों की गलियां वीरान और मौहल्ले सूने पड़े रहे। इधर, अग्रिम आदेशों तक मुख्य बाजार को भी बंद रखा गया है, लिहाजा बाजार का रास्ता भी लॉक कर दिया गया।
हॉट स्पॉट इलाकों में नगर पंचायत ने कराया सेनेटाइजेशन और सफाई का कार्य
सादाबाद। कोविड-19 में कई संक्रमितों के सामने आने के बाद सादाबाद में नगर पंचायत प्रशासन ने भी अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को नगर पंचायत के कर्मियों की टीम जहां एक ओर हॉट स्पॉट एरिया में आने वाले गली मौहल्लों को सेनेटाइज करने में जुटी रहीं तो दूसरी तरफ कई इलाकों में नाले नालियों से सिल्ट भी निकाली गई। कोरोना महामारी के इस प्रकोप के बीच भी सफाई कर्मी व सेनेटाइजेशन कर्मी अपने कार्य को बखूबी अंजाम देते हुए नजर आए। चेयरमैन रविकांत अग्रवाल ने बताया कि नगर पंचायत द्वारा हॉट स्पॉट इलाकों के अलावा अन्य इलाकों में भी सेनेटाइजेशन का कार्य लगातार जारी है। सफाई निरीक्षक वीरेंद्र कुमार ने कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिवक्ताओं की भी हुई थर्मल स्क्रीनिंग
सादाबाद। कोविड-19 को लेकर स्वास्थ्य महकमा काफी अलर्ट बना हुआ है। शुक्रवार को
एसीजेएम कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। उनकी थर्मल स्क्रीनिंग की गई। स्वास्थ्य परीक्षण कर रहे चिकित्साकर्मी केके शुक्ला ने बताया कि प्रतिदिन उनके द्वारा अधिवक्ताओं की थर्मल स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण कराए जाने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें