हाथरस में डिवाइडर पर चढ़ा डंपर।
- फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
राजस्थान से गिट्टी लेकर बदायूं की ओर जा रहा डंपर अचानक से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई। क्लीनर को मामूली चोट आने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
राजस्थान के जनपद भरतपुर के कामा से एक डंपर गिट्टी लेकर बदायूं की ओर जा रहा था। इस बीच तालाब चौराहा के मथुरा रोड की तरफ अचानक से डंपर के सामने गाय आ गई। उसको बचाने के टक्कर में डंपर अनियंत्रित हो गया और डिवाइडर से टकरा गया। यह देख लोग मौके की ओर दौड़े। डिवाइडर से टकराने के कारण डंपर का क्लीनर चोटिल हो गया। उसे लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया।