फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: हॉटस्पांट में पुलिस ने दिखाई सख्ती, तीन को पकड़ा, कइयों की पिटाई

विज्ञापन
हाथरस: सिकंदराराऊ में हॉट स्पॉट में मुआयना करते एसडीएम और सीओ। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

24 घंटे के हॉट स्पॉट ने कस्बे के लोगों को तोड़ कर रख दिया। बैरिकेडिंग के मध्य कसबे बाजार तथा अनेक मोहल्ले फंस कर रह गए हैं। मंगलवार को जिलाधिकारी के नगर के दौरे के बाद उनके द्वारा दिए गए निर्देशों का एसडीएम विजय शर्मा, सीओ डॉ राजीव कुमार ने सख्ती से पालन कराया।
बता दें कि दोपहर में जिलाधिकारी के जाने के बाद स्थानीय पुलिस प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया। फोर्स के साथ हॉट स्पॉट इलाके में भ्रमण करते समय जो भी घर से बाहर नजर आया पुलिस ने डंडे बरसाए। हॉट स्पॉट का उल्लंघन में पुलिस ने तीन लोगों को हवालात में बंद कर दिया। इसके अतिरिक्त दर्जनों लोग पुलिस के डंडे का शिकार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कस्बे का आधा हिस्सा हॉट स्पॉट की भेंट चढ़ गया है। मंगलवार को जिलाधिकारी पीके लक्षकार ने नगर के नयांगज बाजार का बस स्टैंड का निरीक्षण किया। यहीं पर स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि हॉट स्पॉट में कोई भी बाहर नहीं निकलेगा। डीएम ने पुरदिलनगर जाकर तकिया मोहल्ला इलाके के हॉट स्पॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें