फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस ने गाड़ी से बरामद कीं सात सीएनजी किट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार को एक गाड़ी में रखी सात सीएनजी गैस किट बरामद की हैं। कोतवाल का कहना है कि उसने यह किटें कबाड़ी से खरीदी थीं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
बता दें कि नगर के मोहल्ला शाहबुद्दीनगंज निवासी मुस्तकीम कबाड़े के लोहे का काम करते हैं। पुरानी गाड़ियों का स्क्रैप खरीदते हैं। उनके गोदाम के बाहर पुलिस ने सूचना पर छापा मारा। एक गाड़ी में रखीं सात सीएनजी किट बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पर मुस्तकीम ने बताया कि ये किट उसने बदायूं के एक कबाड़ी से खरीदी थीं। अक्सर इस तरह की किट कबाड़े में निष्प्रयोज्य होने के बाद आती है। इधर, कोतवाल प्रवेश राणा का कहना है कि मामले की तह में जाने के लिए जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें