फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : फर्जी जाति प्रमाणपत्र मामले में ग्राम प्रधान चंदैया को दिया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चंदैया की प्रधान के फर्जी जातिप्रमाण पत्र की पुष्टि होने के बाद डीएम रमेश रंजन ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस के जरिये उन्हें इस मामले में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। स्पष्टीकरण संतोष जनक न होने की दशा में प्रधान को उनके पद से हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विगत में शिकायतकर्ता हिमांशु सेंगर द्वारा ग्राम पंचायत चंदैया की नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान अंजू देवी के विरुद्ध फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर ग्राम प्रधान के पद पर निर्वाचित होने के संबंध में शिकायत की गई थी। शिकायत के आधार जाति प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए जिला स्तर पर चार सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति द्वारा प्रमाणपत्र का सत्यापन किया गया। कमेटी को जांच के दौरान ग्राम प्रधान अंजू देवी द्वारा लगाया गया जाट जाति का प्रमाणपत्र फर्जी पाया गया। इस आधार पर जाति प्रमाणपत्र संख्या 131213001109 को निरस्त करने की कार्रवाई कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी ने जांच के आधार पर पिछड़ी जाति ‘जाट’ का फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर प्रधान निर्वाचित होने व त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन की नियमावली का उल्लंघन करने का दोषी माना है। इन दोनों दोषों के आधार पर डीएम ने ग्राम प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने कहा है कि नोटिस का जवाब समय से और संतोषजनक प्राप्त नहीं होता है तो यह मान लिया जाएगा कि आपको सभी आरोप स्वीकार हैं। ऐसी दशा में आपके वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकारों को समाप्त कर ग्राम पंचायत में तीन सदस्यीय समिति के गठन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें