फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: एटीएम कार्ड व 40 हजार रूपये की लूट की सूचना पर दौड़ी पुलिस

विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर लूट की घटना की सूचना पर सीसीटीवी कैमरे के फुटेजों को खंगालती पुलिस। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

आगरा अलीगढ़ नेशनल हाइवे पर एक पेट्रोल पंप के निकट बुधवार की दोपहर एक व्यक्ति से 40 हजार रूपये लूट की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई और सीसीटीवी कैमरों के फुटेजों के जरिए घंटो मामले की छानबीन भी की। हालांकि इस मामले में कोतवाली में समाचार लिखे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, आगरा रोड चुंगी निवासी एक व्यक्ति बुधवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे हाथरस रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर स्थित एक एटीएम से रूपये निकालने के लिए एटीएम में घुसा और कुछ देर बाद एटीएम से निकलकर चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पेट्रोल पंप से बाहर निकलने के बाद इस व्यक्ति ने एक कार सवारों द्वारा अपने साथ एटीएम कार्ड और 40 हजार रूपये लूटे जाने का शोर मचा दिया और वहां से चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन इस घटना की जानकारी पुलिस को करीब साढ़े तीन बजे दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। कई जगह सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। इस मामले में कोतवाल डीके सिसौदिया ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे मिली लूट की सूचना संदिग्ध थी। इस संबंध में कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें