फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: छात्रा की हत्या के आरोपी मामा की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दी दबिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रा की हत्या के आरोपी मामा की तलाश में पुलिस की दबिशें
विज्ञापन

गमगीन माहौल में मृतका के शव का किया अंतिम संस्कार
घटना को लेकर दूसरे दिन भी रहीं तरह-तरह की चर्चाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। दूर के रिश्ते की भांजी का कत्ल करने वाले मामा की तलाश में पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दीं, लेकिन अभी वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया है। बेहद गमगीन माहौल में छात्रा के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतका के घर पर सन्नाटा पसरा रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी यह स्पष्ट हुआ है कि छात्रा की हत्या गला घोंटकर की गई थी। इधर, दूसरे दिन भी घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं रहीं।
उल्लेखनीय है कि मंगलवार को शहर के बुर्ज वाला कुआं स्थित स्पाइसी रेस्टोरेंट में दिन दहाड़े बागला डिग्री कॉलेज की बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा खुशबू भारती की उसके दूर के रिश्ते के मामा विजेंद्र सिंह उर्फ विजय पुत्र महीपाल सिंह निवासी रायतपुर इगलास अलीगढ़ ने गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद वहां सनसनी मच गई थी। आरोपी सभी को चकमा देकर वहां से भाग गया था। घटना की रिपोर्ट मृतका के पिता रामदास ने विजेंद्र के खिलाफ दर्ज कराई थी। हत्या में प्रेम संबंधों का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेंद्र खुशबू से प्रेम करता था, लेकिन परिजनों को यह रिश्ता कबूल नहीं था। इसे लेकर पंचायतें भी हुई थी और इसमें विजेंद्र ने यह भी कहा था कि अब वह खुशबू को परेशान नहीं करेगा। इसके बाद भी दोनों का मिलना-जुलना जारी रहा। इसके चलते वह मंगलवार को दोपहर को खुशबू को अपने साथ इस रेस्टोरेंट में ले आया और वहां उसकी बड़ी चालाकी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। नामजद की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई स्थानों पर दबिशें दीं, लेकिन नामजद पुलिस के साथ नहीं आया। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार की सुबह खुशबू के शव का बेहद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। जिस रेस्टोरेंट में खुशबू की हत्या हुई थी, वहां भी सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस अधीक्षक गौरव बंसवाल ने बताया कि आरोपी की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं और जल्द ही वह पुलिस की गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें