हाथरस : कुर्की नोटिस चस्पा करती पुलिस। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन में हुई विवाहिता की मौत के मामले में मृतका के मायके की तरफ से हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। जिसमें चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने पर पुलिस ने दो को तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, लेकिन इस मामले में नामजद दो महिला अभियुक्त अभी फरार चल रहे हैं। अब पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए कुर्की चस्पा की कार्रवाई की है।
उल्लेखनीय है कि कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव ऐंहन निवासी अतुल कुमार की पत्नी की मौत गोली लगने से हुई थी। जिसे लेकर मृतका के मायके पक्ष ने उसके पति अतुल, देवर अंकुश के अलावा कमलेश देवी पत्नी गजेंद्र सिंह व रीना देवी पुत्री गजेंद्र सिंह पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था।
मामले की विवेचना कर रहे एसएसआई आदेश कुमार ने बताया कि पति व देवर को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुके हैं। इसी मुकदमे की नामजद कमलेश देवी व रीना देवी फरार चल रही हैं। उनकी गिरफ्तारी का काफी प्रयास किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को धारा 82 के तहत कार्रवाई करते हुए गांव में कुर्की की मुनादी कराई गई और घर पर नोटिस लगाया गया है। संवाद