फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस बल ने किया फ्लैग मार्च, एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

विज्ञापन
हाथरस : सुरजोबाई बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का निरीक्षण करते एसपी। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने शहर व देहात में फ्लैग मार्च किया। वहीं, पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाएं परखी। जिले के सभी सीओ, थाना प्रभारियों व चौकी प्रभारियों ने पैरामिलिट्री बल व जनपद में बाहर से आए पुलिस बल के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और एरिया डोमिनेशन किया गया।
विज्ञापन

बता दें कि, जिले में चुनाव कराने के लिए मेरठ से 142 निरीक्षक, उपनिरीक्षक, 1592 मुख्य आरक्षी, आरक्षी, गोरखपुर से 111 निरीक्षक, उपनिरीक्षक, 992 मुख्य आरक्षी, आरक्षी, जनपद गोरखपुर, जनपद बहराइच, जनपद देवरिया व जनपद मिर्जापुर से कुल 2185 होमगार्ड आवंटित हुए थे। वहीं, सकुशल चुनाव कराने के लिए ओडिसा स्टेट आर्म्ड पुलिस आदि कुल 46 कंपनी, दो प्लाटून अर्धसैनिक बल (ष्टभनक्कस्न) एवं 02 कंपनी पीएसी हाथरस में आ चुकी हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें