सीएए के विरोध में कस्बा सासनी में फ्लैग मार्च करती पुलिस फोर्स।
- फोटो : SASNI
प्रदर्शन के चलते पुलिस-प्रशासन रहा चौकन्ना
संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात रही पुलिस फोर्स
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी (हाथरस)। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते शुक्रवार को क्षेत्र में पुलिस-प्रशासन चौकन्ना रहा। जगह-जगह संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस फोर्स तैनात रही।
एसडीएम हरीशंकर यादव एवं प्रभारी निरीक्षक पहलवान सिंह दलबल सहित क्षेत्र में भ्रमण करते रहे। नगर क्षेत्र में कोतवाली चौराहा, जामा मस्जिद, कस्सावान मोहल्ला स्थित नूरी मजिस्द आशा नगर स्थित हसन शहा बिलाली की दरगाह, बिजलीघर स्थित मस्जिद, नगला भूरा स्थित मस्जिद एवं अन्य धार्मिक स्थानों पर पुलिस प्रशासन पैनी नजर जमाए रहा।
पुलिस प्रशासन ने एसडीएम के नेतृत्व में कस्बा के बाजारों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया। हालांकि पूरे दिन पुलिस प्रशासन की सक्रियता से शांतिपूर्ण ढंग से दिनचर्या व्यतीत हुई।