फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पुलिस ने दो कारों को पीछा कर दबोचा, मची खलबली

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

लॉकडाउन को लेकर जिले की सीमाओं पर पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को मथुरा की ओर से आ रही दो कारों को जब मुरसान पुलिस ने कंचना फाटक पर रोकने के लिए कहा तो कार सवार पुलिस को देख अपनी गाड़ियों को लेकर भागने लगे।
पुलिस ने पीछा कर मथुरा एक कार को वही पकड़ लिया तथा उसके साथ दूसरी कार को कस्बे के बाजार में पीछा कर पकड़ लिया। इस दौरान कार के पीछे पुलिस को भागता देख लोगों में खलबली मच गई। काफी भीड़ भी काफी एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरसान पुलिस द्वारा पकड़ी हुई दोनो कारों में कई महिलाएं भी सवार थी। पुलिस ने दोनों कारों को चालान शुल्क वसूल कर छोड़ दिया। कस्बे में दिन भर कार सवारों को लेकर तरह तरह की चर्चा चलती रही। कोतवाली प्रभारी सत्य प्रकाश का कहना है कि दोनों कारों पर जुर्माना कर उन्हें छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें