न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के आगरा रोड भूतेश्वर बंबा पर निर्माणाधीन कॉलोनी में लोगों की काफी भीड़ लग गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को खदेड़ा।
बुधवार को थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में निर्माणाधीन इमारत के आसपास काफी भीड़ एकत्र होने की सूचना डायल 122 पर पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर पुलिस फोर्स पहुंच गई। यहां पर मौजूद भीड़ को दोनों पुलिस कर्मियों ने पहुंचकर लोगों से लॉकडाउन का पालन करने की बात कही और फिर एकत्रित भीड़ को वहां से भगाया। यहां पर लोगों को घरों में रहने की हिदायत दी।
एसपी गौरव बंसवाल ने बताया कि नियम व शर्तों का पालन करते हुए लॉकडाउन में छूट दी गई थी। कोतवाली क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत के आसपास काफी भीड़ एकत्रित होने की सूचना डायल 112 पर आई थी। उसी में वहां पर मौके पर फोर्स पहुंचा। डायल 112 के दो सिपाहियों ने सख्ती दिखाते हुए सब को घरों में जाने के लिए कहा, जिसके बाद सभी वहां से चले गए।