फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : किशोरी को चाकू मारकर घायल करने वाले को पुलिस ने दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में शौच को जा रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। किशोरी ने विरोध किया तो उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घायल का जिला अस्पताल में उपचार कराया।
जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसे चाकू मारकर आरोपी ने घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन की और तहरीर के आधार पर मुकदमा लिखकर किशोरी का जिला अस्पताल में उपचार कराया। पुलिस ने आरोपी रामसनेही को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली हाथरस जंक्शन के थानाध्यक्ष रीतेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें