फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुलिस अभिरक्षा से भागे किशोर को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

चोरी के आरोपी एक किशोर ने बृहस्पतिवार को जब जिला अस्पताल परिसर से भागने की कोशिश की तो वहां खलबली मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और फिर पुलिस के हवाले कर दिया। पिछले दिनों चोरी के एक मामले में हाथरस गेट थाना पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

उसे बाल सुधार गृह मथुरा भेजा गया था। पुलिस इस किशोर को आयु परीक्षण के लिए बृहस्पतिवार को जब मेडिकल परीक्षण कराने के लिए जिला अस्पताल लेकर आई तो एकाएक पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर वह भाग निकला। इससे वहां खलबली मच गई, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने इस किशोर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। तब पुलिस ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें