हाथरस: पुलिस की गिरफ्त में टॉप टेन आरोपी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर पुलिस ने एक और टॉप-10 में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली सदर क्षेत्र की लाला का नगला चौकी प्रभारी राजेश यादव एचसी अफसर खां के साथ रात्रि गश्त पर थे।
इस बीच लाला का नगला और विद्यापति नगर को जाने वाले रास्ते पर एक व्यक्ति दिखाई दिया। उसे रोका तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। उसे भागकर पकड़ लिया गया।
उसने अपना नाम नईम पुत्र निजामुद्दीन निवासी लाला का नगला बताया। उसके पास से पुलिस ने एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए। कोतवाली सदर प्रभारी जगदीशचंद्र ने बताया कि यह वांछित अपराधी थाने की टॉप-10 सूची में शामिल था।