फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पुरदिलनगर में हुए वबाल के बाद पुलिस-प्रशासन रहा हलकान

विज्ञापन
हाथरस : पुरदिलनगर में बवाल के बाद चर्चा करते एसडीएम अंकुर वर्मा व एडीएम मोइनुद्दीन इस्लाम। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सिकंदराराऊ क्षेत्र के कस्बा पुरदिलनगर में जुमे की नमाज के बाद हुए वबाल से स्थानीय पुलिस प्रशासन हलकान रहा। अधिकारियों को यह उम्मीद नहीं थी कि इस छोटे से कस्बे में बडा वबाल हो जाएगा। अधिकारियों का पूरा ध्यान जिले के बड़े शहरों पर रहा और ऐसे में इस छोटे से कस्बे में वबाल हो गया। इसके घटना के बाद पूरा का पूरा प्रशासनिक अमला कस्बे की ओर दौड़ पड़ा। अधिकारियों ने शासन को भी इस पूरे मामले से अवगत कराया। शासन भी पल-पल की रिपोर्ट लेता रहा।
विज्ञापन

जुमे की नमाज को लेकर इस जिले में भी सतर्कता बरती जा रही है। ऐसे में शुक्रवार को सुबह से ही पुलिस प्रशासन सतर्क था। अधिकारी की कड़ी निगरानी में हाथरस शहर, सादाबाद, सिकंदराराऊ ही रहे, लेकिन नमाज के बाद वबाल पुरदिलनगर में हो गया। इसका अंदाजा अधिकारियों को नहीं था कि पुरदिलनगर में यह वबाल हो जाएगा। वहां पथराव और लाठीचार्ज हुआ और भगदड़ मची रही। इसके बाद डीएम, एसपी ने वहां पहुंचकर स्थिति संभाली और बाद में डीआईजी भी मौके पर पहुंच गए। इस घटनाक्रम के बाद पूरा प्रशासनिक अमला हलकान रहा। शासन ने भी पूरे मामले की जानकारी ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें