न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच लोग अपने-अपने तरीके से लोगों की मदद कर रहे हैं। व्हाट्स एप के जरिये लोग अपनों का हाल जान रहे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को कोरोना के लक्षणों से निपटने के लिए शहर के चार चिकित्सकों के मोबाइल नंबर जारी किए हैं। लोग इनसे सुबह से रात तक फोन पर सलाह ले सकते हैं।
उल्लेखनीय है कि अभाविप देश का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। समय-समय पर लोगों की मदद के लिए आगे आता रहा है। अब कोरोना महामारी के बीच अभाविप ने चिकित्सकों के नाम व मोबाइल नंबरों की सूची जारी की है, जिसमें चार चिकित्सकों को शामिल किया गया है।
यह जानकारी अभाविप के मीडिया प्रभारी विशाल ने दी है। उन्होंने बताया कि डॉ. महेशचंद्र गुप्ता, (9897046440), डॉ. नितिन मिश्रा (9897877183) वैद्य मोहन बृजेश (आयुर्वेदाचार्य) (6395063320) डॉ. धर्मेंद्र उपाध्याय (9358222826) से जिले के लोग कोविड के लक्षण होने पर सलाह ले सकते हैं।