फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : शादी का झांसा देकर किया युवती का शारीरिक शोषण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक युवक पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। युवक अब शादी करने से इंकार कर रहा है। इसकी शिकायत पुलिस से की गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती कोचिंग के लिए जाती थी।
विज्ञापन

इस बीच एक युवक से उसके संबंध हो गए। युवक ने खुद को अविवाहित बताकर उसके साथ शादी करने की बात कही और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। आरोप है कि पिछले करीब छह साल से युवक उसके साथ संबंध बना रहा था, लेकिन अब शादी करने से इनकार कर दिया है। युवती पुलिस के पास पहुंची। अब पुलिस शिकायत के आधार पर छानबीन में जुटी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें