फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : उचित कारण बताने पर कर्मियों का होगा तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हाथरस डिपो में पड़ोसी जिलों के कार्यरत संविदा कर्मियों के लिए राहत की बात है। यदि वह उचित कारण बताएंगे तो उनका तबादला उसी जिले में हो जाएगा। वहां से आने वाले कर्मी का प्रार्थना पत्र डिपो के अधिकारियों को देना होगा। निगम स्तर से तबादला नियम का आदेश आने के बाद डिपो के काफी कर्मियों को इसका फायदा मिलेगा।
उल्लेखनीय है कि निगम स्तर से संविदा कर्मियों का खासा ख्याल रखा जा रहा है। बीते दिनों पचास पैसे प्रतिकिलोमीटर की बढ़ोत्तरी की गई है। अब निगम स्तर से संविदा कर्मियों के तबादले का आदेश कर दिया गया है। डिपो में वर्तमान में दो सौ संविदा कर्मी कार्यरत हैं। इसमें काफी चालक परिचालक मथुरा, इगलास, अलीगढ़ आदि जिलों के कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि इन संविदा कर्मियों को अपना तबादला अपने जिले में चाहिए तो उनको अपनी परिस्थिति का कारण बताना होगा। साथ ही वहां से आने वाले कर्मी का प्रार्थना पत्र डिपो में देना होगा। इसी के साथ उनका तबादला कर दिया जाएगा। डिपो में संविदा कर्मियों के तबादले से संबधित आदेश भी आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें