फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : इंटरसेप्टर वैन के साथ तैनात कर्मी बाईपास से बसों के आवागमन पर लगाएं रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बाईपास से गुजरने वाली बसों को रोकने के लिए प्रवर्तन दल में तैनात कर्मी इंटरसेप्टर वैन के साथ बाइपास पर ड्यूटी करेंगे। यदि कोई बस शहर व कस्बे से होकर नहीं गुजर रही है तो ऐसे चालक परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चूंकि हाथरस डिपो व अन्य डिपो की बसें बाईपास से सीधे गुजर रही है। इस कारण यात्रियों का बाईपास से शहर तक का सफर करने में मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर ओवर ब्रिज निर्माण की शुरुआत के साथ करीब दो साल से रोडवेज बसें बाइपास से गुजर रही है। इस कारण यात्रियों को हर रोज बाइपास से शहर के अंदर आने में दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। डिपो के अधिकारी यह कहते है कि अलीगढ़ व हाथरस डिपो की बसें आ रही है। हकीकत यह है कि बाईपास के दोनों छोरों पर किसी कर्मी की तैनाती न होने के कारण बसें बाहर से गुजर रही है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगढ़ रीजन में दो इंटरसेप्टर वैन
रोडवेज अधिकारियों की मानें तो अलीगढ़ रीजन में प्रवर्तन दल के पास दो इंटरसेप्टर वैन मौजूद है। यदि हाथरस डिपो के अधिकारी बाईपास से गुजरने वाली बसों को रोकने का मन बनाए तो यहां इंटरसेप्टर वैन के साथ प्रवर्तन दल तैनात किया जाए। बसें अंदर आना शुरू हो जाएगी। अधिकारी बाईपास से गुजरने वाली बसों के प्रति सजग नहीं है। इस कारण हर रोज यात्रियों को सालों से दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में एआरएम हाथरस डिपो शशी रानी से वार्ता का प्रयास किया तो उनका फोन नहीं उठ सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें