फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आज हाथरस जंक्शन स्टेशन से ट्रेन में बैठकर गुजरेंगे राष्ट्रपति

विज्ञापन
हाथरस : हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर तैनात डॉग स्क्वायड। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रेल मार्ग के जरिये शुक्रवार को हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा व्यवस्था में 400 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रहेगी। बृहस्पतिवार को स्टेशन पर पुलिस और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। स्टेशन परिसर और रेलवे ट्रैक के आसपास हर आने-जाने वाले पर विशेष नजर रखी जा रही है।
प्रेसिडेंशियल स्पेशल ट्रेन से राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रेलवे ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पाइंटों पर कर्मियों की तैनाती की गई है। बृहस्पतिवार को आरपीएफ, जीआरपी और सिविल पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से निगरानी की जाएगी। बाहर से भी सुरक्षा कर्मी हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए हैं। दाऊद खां से पोरा के बीच हाथरस जंक्शन क्षेत्र में तैनात सुरक्षा कर्मी सुरक्षा का जिम्मा संभालेंगे।
विज्ञापन

ट्रेन के आगे लाइट इंजन दौड़ने की चर्चाएं
हाथरस। स्पेशल ट्रेन के आगे लाइट इंजन के चलाने की रेलवे प्रशासन ने योजना बनाई है। रेलवे ट्रैक की लगातार निगरानी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि स्पेशल ट्रेन के आगे लाइट इंजन चलेगा। संवाद
विज्ञापन

दोपहर को तीन बजे गुजरेगी स्पेशल ट्रेन
हाथरस। हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन से दोपहर तीन बजे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की स्पेशल ट्रेन गुजरेगी। इसे लेकर बृहस्पतिवार को रेलवे स्टेशन परिसर, ओवरब्रिज के नीचे व स्टेशन के आसपास सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए हैं। रेलवे स्टेशन पर विशेष सफाई कराई जा रही है। स्टेशन पर रेलवे व सुरक्षा से अधिकारियों द्वारा निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें