फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: नगला सरूपा में बुखार से व्यक्ति की मौत, कोहराम

विज्ञापन
सादाबाद के गांव नगला सरूपा में बीमार मां-बेटे उपचार कराते हुए। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
नगला सरूपा में बुखार से युवक की मौत, कोहराम
विज्ञापन

प्रशासन के पास पहुंची सूचना तो लेखपाल को भेजकर जुटाई गई जानकारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद। सादाबाद क्षेत्र की ग्राम पंचायत नौगांव के मजरा नगला सरूपा में रविवार की देर रात बुखार पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गई। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। इसकी जानकारी जब प्रशासन को हुई तो मौके पर लेखपाल को भेजा गया और घटना की जानकारी जुटाई गई। एसडीएम को भी इस घटना से अवगत कराया गया है।
सादाबाद क्षेत्र के गांव गांव में अब बुखार भयंकर रूप लेता जा रहा है। निजी पैथोलॉजी लैब लगातार बुखार पीड़ितों को डेंगू घोषित कर रही हैं, लेकिन इस बीमारी को रोकने के लिए किए जा रहे इंतजाम नाकाफी साबित हो रहे हैं। जानकारी के मुताबिक गांव नगला सरूपा निवासी राजकुमार पुत्र पीतांबर सिंह उम्र करीब 42 साल पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित था।
विज्ञापन

16 नवंबर को उसे तेज बुखार आया, जिसके बाद परिजन रविवार को उसे आगरा ले जा रहे थे तो रास्ते में ही राजकुमार ने दम तोड़ दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंचे लेखपाल यासीन खान ने भी मृतक के बारे में जानकारी जुटाई और उससे एसडीएम को अवगत कराया। एसडीएम रामजी मिश्र ने बताया कि लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि गांव में लगभग 40 लोग बुखार और अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।
बुखार पीड़ितों की स्लाइड की गई तैयार
सादाबाद। नौगांव के माजरा नगला सरूपा में बुखार के बाद स्वास्थ्य महकमा भी चेत गया। प्रशासन के हरकत में आने के बाद स्वास्थ्य महकमे की चिकित्सीय टीम भी गांव में पहुंच गई और वहां बुखार से पीड़ितों का उपचार कर दवाएं बांटी। वहीं, पूरे गांव में नाली नालों, पोखर आदि में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराया गया।
विज्ञापन

गांव में टीम ने डॉ. प्रेमपाल की देखरेख में शिविर लगाया और वहां पर गांव भर के लोगों की चिकित्सा की। टीम को गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित मिले, जिनका उपचार कर दवाएं दी गईं, वहीं इन मरीजों की स्लाइड भी तैयार की गई। अन्य रोगों से पीड़ित मिले लोगों को भी दवाएं वितरित की गईं। इसके अलावा स्वास्थ्य महकमे ने पूरे गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव कराया। गांव की गली और मोहल्लों के अलावा पोखर में भी कीटनाशक दवाओं का छिड़काव किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. दानवीर सिंह ने बताया कि पूरे गांव में कीटनाशक दवा का छिड़काव करा दिया गया है, वहीं बुखार व अन्य रोगों से पीड़ित मिले लोगों का उपचार कर दवाएं बांटी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें