फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: कारागार के लिए 9 किसानों की 4.224 हेक्टेयर भूमि का हुआ बैनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कारागार के लिए नौ किसानों की 4.224 हेक्टेयर भूमि का हुआ बैनामा
विज्ञापन

शेष भूमि के बैनामे के लिए शासन को धनराशि की भेजी जाएगी डिमांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस जिला कारागार के निर्माण को लेकर सोमवार को प्रशासन की ओर से जमीन का बैनामा किया गया। इस मौके पर 9 किसानों की 4.224 हेक्टेयर भूमि का बैनामा प्रशासन द्वारा राज्यपाल के नाम कराया गया। शासन स्तर से कारागार के निर्माण के लिए भूमि खरीदे जाने के लिए प्रथम किश्त भेजी गई थी। इस ऐवज में सोमवार को बैनामा की प्रक्रिया शुरू की गई।
जिला प्रशासन ने जिला कारागार बनाए जाने के लिए इगलास रोड पर गांव बिछिया के निकट जमीन का चिन्हांकन किया था। प्रशासन की ओर से कारागार निर्माण के लिए 60 एकड़ भूमि को चिन्हित किया गया है। इस भूमि के बैनामा के लिए प्रशासन ने करीब 59 करोड रुपये के बैनामा होने की लागत लगाकर शासन को प्रस्ताव भेजा था। इस बाबत शासन की ओर से बैनामा कराए जाने के लिए 8.75 करोड की प्रथम किश्त डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार के खाते में भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस धनराशि के आने के बाद जिला प्रशासन ने सोमवार को 9 किसानों की 4.224 हेक्टेयर भूमि का बैनामे की कार्रवाई पूरी की। प्रशासन की ओर से 8.45 करोड रुपये की लागत का बैनामा कर लिया गया है। अब शासन स्तर से शेष धनराशि भेजे जाने की डिमांड भेजी जाएगी, ताकि शेष भूमि का बैनामा की कार्रवाई पूरी की जा सके। एसडीएम सदर नीतीश कुमार सिंह ने बताया कि शासन स्तर से और धनराशि आने के बाद शेष बैनामे पूरे करा लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें