फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रमों के लिए लेनी होगी अनुमति

विज्ञापन
धर्म गुरुओं के साथ बैठक करते एसडीएम व सीओ। संवाद - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

त्योहारों के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार को एसडीएम शिव सिंह व सीओ ब्रह्म सिंह ने सहपऊ व सादाबाद में क्षेत्र के गण्यमान्य लोगों व धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। इसमें उनसे फीडबैक लेने के बाद शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की गई।
एसडीएम ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी प्रकार की शोभायात्रा या जुलूस की अनुमति नहीं होगी। सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजन के लिए अनुमति अनिवार्य होगी। बैठक में उपस्थित लोगों को बताया गया कि त्योहार में किसी भी प्रकार का कोई भी विवाद उत्पन्न न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास होने वाली छोटी सी छोटी घटनाओं की सूचना समय से पुलिस को दें। धार्मिक स्थलों पर कोई भी नए लाउड स्पीकर न लगाए जाए। पूर्व से लगे लाउड स्पीकर को न्यायालय के निर्देशों का पालन करते हुए ही चलाएं। सार्वजनिक स्थान पर कोई भी कार्यक्रम आयोजित न किया जाए। बैठक में प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा व कस्बा के गण्यमान्य लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें