फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : एआरटीओ दफ्तर में कनेक्टिविटी बाधित रहने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) कार्यालय सहित कई कार्यालयों में इंटरनेट कनेक्टिविटी धोखा दे रही है। इस कारण कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार ने इंटरनेट कनेक्टिविटी प्रभावित होने पर बीएसएनएल के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
उल्लेखनीय है कि जिले का एआरटीओ कार्यालय बदलते परिवेश में आधुनिक हो गया है। लाइसेंस स्लॉट से लेकर फिटनेस, वाहन ट्रांसफर आदि काम ऑनलाइन हो गया है। शनिवार से इंटरनेट कनेक्टिविटी न होने के कारण कार्यालय में काम के लिए आने वाले लोगों को बैरंग लौट पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा अन्य कार्यालयों में भी यही हाल है। इस संबंध में बीएसएनएल के अधिकारियों को भी इंटनेट कनेक्टिविटी न आने के बारे में अवगत कराया गया। इसके बाद भी मंगलवार की दोपहर तक काम के लिए पहुंचे लोग निराश होकर लौटे। कामकाज प्रभावित होने से एआरटीओ कार्यालय के कर्मी भी खासे परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें