हाथरस : सादाबाद गेट स्थित अल्लादिया बिल्डिंग के पास हैंडपंप खराब होने पर प्रदर्शन करते लोग। संव?
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
भीषण गर्मी में शहर के कई इलाकों में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। शहर के सादाबाद गेट क्षेत्र में भी यही स्थिति है। अल्लादिया बिल्डिंग के निकट सादाबाद गेट पर लगे हैंडपंप खराब हैं और जब बिजली गुल हो जाती है तो लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। बृहस्पतिवार को वहां पेयजल की किल्लत से जूझ रहे लोगों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया और नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भड़ास निकाली।
इन लोगों का कहना था कि आखिर भीषण गर्मी में वह कहां से पानी का इंतजाम करें। क्षेत्रीय सभासद विनोद प्रेमी का कहना था कि उनके वार्ड में ज्यादातर इंडिया मार्क टू नल खराब पड़े हैं। वह नगर पालिका के अधिकारियों को इससे अवगत करा चुके हैं, लेकिन किसी का इस तरफ ध्यान नहीं है। इसकी वजह से लोग परेशान हैं। संवाद