फोटो: हाथरस के मथुरा रोड पर पसरा सन्नाटा।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
लॉकडाउन में रविवार की सुबह फिर बाजारों में चहल-पहल रही। लोगों ने जरूरी सामान की खरीददारी की। पुलिस ने बैरियर लगाकर चेकिंग भी की और वाहनों को बाजार में नहीं घुसने दिया।
सुबह बाजारों में लोग खरीददारी के लिए उमड़े लेकिन उसके बाद दोपहर 11 बजे भीड़ छंट गई और लोग अपने घरों में चले गए। हालांकि कुछ दुकानें जब खुली रह गईं तो पुलिस ने इन्हें बंद करा दिया। इधर, गैस एजेंसी आदि के बाहर भी काफी भीड़ लगी रही।
दोपहर 11 बजे के बाद बाजारों में सन्नाटा छा गया। हालांकि लोगों ने जमकर खरीददारी भी की, फिर सामाजिक दूरी को भूल गए। लोगों ने यह नहीं देखा कि कोरोना से लड़ने में सोशल डिस्टेसिंग जरूरी है। इधर, काफी लोग बिना मास्क लगाए भी शहर में घूमते दिखाई दिए।
फोटो: लॉकडाउन में छूट के दौरान हाथरस के बाजारों में उमड़ी भीड़।- फोटो : HATHRAS