फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विधायक राना को टिकट मिलने की खबर से पक्ष-विपक्ष में उतरे लोग

विज्ञापन
हाथरस : गांव मान महौ में विधायक वीरेंद्र सिंह राना को टिकट मिलने की खबर पर पुतला दहन करते लोग। संव? - फोटो : HASAYAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

एक समाचार चैनल ने हाथरस जिले के विधानसभाओं के संभावित प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। इस नाम में सिकंदराराऊ के विधायक वीरेंद्र सिंह राणा का नाम भी शामिल था। चैनल द्वारा संभावित प्रत्याशी बनाए जाने के बाद अनेक स्थानों पर लोग विधायक राणा के पक्ष और विपक्ष में उतर आए।
सोशल मीडिया पर हुए वायरल वीडियो में कई जगहों पर राणा का पुतला फुंकते लोग नजर आए तो वहीं अनेक स्थानों पर उनको टिकट मिलने पर लोगों ने उनकी तथा भाजपा के पक्ष में नारे लगाए। बता दें कि भाजपा से इस विधानसभा से टिकट लेने वालों की लंबी लिस्ट है। टीवी पर खबर आने से पहले अटकलों का बाजार गर्म था कि वर्तमान विधायक की टिकट कट रही है तथा उनके स्थान पर किसी नए युवा प्रत्याशी पर भाजपा आजमाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन बुधवार की रात में सूत्रों के हवाले से एक समाचार चैनल पर हाथरस से अंजुला माहौर, सादाबाद से रामवीर उपाध्याय और सिकंदराराऊ विधानसभा से वीरेंद्र राणा को संभावित प्रत्याशी घोषित किया गया। बृहस्पतिवार की सुबह से ही राणा का विरोध तथा समर्थन का दौर चालू हो गया। विधायक वीरेंद्र राणा से जब इसको लेकर बातचीत की चेष्टा की गई तो उन्होंने स्पष्ट कह दिया नो कमेंट। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें