फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : लोग सैर-सपाटे पर जाने को तैयार, ट्रेनों में आरक्षण का संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियां शुरू होते ही ट्रेनों में आरक्षण का दबाव बढ़ता जा रहा है। उतराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों की सैर पर जाने वालों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में ट्रेनों में सीटों के आरक्षण का अकाल पैदा हो गया है। लोगों को सीट बुक कराने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। इसे लेकर लोग खासे परेशान हैं।
उल्लेखनीय है कि 20 अप्रैल को स्कूलों में छुट्टियां हो चुकी हैं। लोग परिवार के साथ पहाड़ी इलाकों की सैर पर निकलने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए ट्रेनों में सीटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। यही वजह है कि आरक्षण के लिए मारामारी मचने लगी है। आने वाले दिनेां में अमरनाथ यात्रा की भी शुरुआत होगी, इसलिए जम्मू रेल मार्ग पर यात्रियों को रिजर्वेशन मिलना मुश्किल हो रहा है। आरक्षण न मिलने की वजह से कई लोगों की सैर-सपाटे की योजना खतरे में पड़ गई है। उन्हें या तो अपना कार्यक्रम रद करना पड़ रहा है या फिर इसमें बदलाव करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ये ट्रेनें चल रही हैं फुल
वैष्णो देवी जाने वाली जम्मू-तवी एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस, कोटा-कटरा एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, मुंबई मार्ग पर जाने वाली गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस, पश्चिमांचल एक्सप्रेस, हरिद्वार बांद्रा एक्सप्रेस, अगस्त क्रांति एक्सप्रेस, राजधानी, पंजाब मेल, संगम आदि ट्रेनों में आरक्षण की प्रतीक्षा सूची लंबी चल रही है। एसी थ्री टायर में भी लोगों को जगह नहीं मिल पा रही है। इस कारण ज्यादातर यात्री तत्काल आरक्षण का सहारा ले रहे हैं। खास बात यह है कि हाथरस से किसी पर्यटक स्थल के लिए सीधी ट्रेन नहीं है। इस कारण लोगों को मथुरा-दिल्ली और आगरा आदि स्टेशनों से यात्रा करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें