हाथरस : तालाब चौराहे पर रेलवे की चहारदीवारी से होकर निकलते राहगीर। संवाद
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर के तालाब चौराहा पर लोग शॉर्ट-कट के चक्कर में अपनी जान खतरे में डालकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। जल्दी पहुंचने के चक्कर में लोग दीवार फांदकर आवाजाही कर रहे हैं। पूर्व में घटनाएं भी हो चुकी है। इसके बाद भी इस पर किसी का ध्यान नहीं है।
उल्लेखनीय है कि रेलवे दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैक के आसपास फेसिंग व चाहरदीवारी का सहारा लिया जा रहा है। शहर के तालाब चौराहा पर पूर्व में हुई घटनाओं को ध्यान में रखते हुए रेलवे के अधिकारियों ने यहां चाहरदीवारी करा दी है। लेकिन, लोगों ने इसे तोड़ दिया है। हर रोज लोग इस दीवार को फांदकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे हैं। संवाद