फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फर्स्ट एड बॉक्स व सैनिटाइजर की खाली शीशी खोने पर लगेगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

रोडवेज चालक-परिचालकों को मार्ग से वापस आने पर फर्स्ट एड बॉक्स व सैनिटाइजर की खाली शीशी जमा करनी होगी, अन्यथा उन पर जुर्माना लगेगा। एआआरएम ने सभी चालक-परिचालकों को निर्देश दिए हैं। इससे चालक-परिचालकों में खलबली मची हुई है।
जिला स्टेडियम में बने नोडल सेंटर पर अन्य राज्यों से प्रवासी आ रहे हैं। प्रवासियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए हाथरस डिपो की 70 बसें लगी हुई हैं। बसों पर चलने वाले चालक-परिचालकों से साफ शब्दों में कहा गया है कि वापस आने पर वह फर्स्ट एड बॉक्स और सैनिटाइजर की खाली शीशी जमा करें, अन्यथा उन पर जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाली शीशी को लेकर कर्मी टेंशन में आ गए हैं। इस मामले में रोडवेज एआरएम शशी रानी का कहना है चालक-परिचालकों को मार्ग से वापस आने पर फर्स्ट एड बॉक्स व सैनिटाइजर जमा करना होगा, अन्यथा जमा नहीं करने पर पांच सौ रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें